विवरण
आठ मुखी रुद्राक्ष राहू से संबंधित है। यह राहू के साथ-साथ यह विघ्नहर्ता भगवान गणपति से संबंधित भी है इसलिए इसको धारण करने वाला व्यक्ति कभी परेशानी में आता ही नहीं है।
कर्ज की परेशानी में इस अचूक ऊपाय को एक बार अवश्य धारण कर देखना चाहिए। यह आय के स्रोत बनाने में सहायक होता है और कर्ज मुक्ति के मार्ग तैयार करता है।
यदि शत्रु भय या मृत्यु भय हो तो भी इसे धारण करना अत्यंत लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से अचानक धन प्राप्ति के मार्ग बनते हैं इसलिए ऐसे लोग जो शेयर, सट्टे या ऐसी किसी भी जगह निवेश करते हैं जहां अचानक धन प्राप्त होने के योग हों तो इस रूद्राक्ष को अवश्य धारण करें योग कई गुना बढ़ जाएंगे।
- मंत्र: ऊं हूं नम: का जप करने से इसके प्रभाव में कई गुना वृद्धि होती है।
- देवता: भगवान गणेश से संबंधित रूद्राक्ष हर कार्य को सिद्ध करने की शक्ति देता है।
- ग्रह: राहू से संबंधित होने के कारण कई दोषों से दूर करता है विशेष कर कर्ज होने से बचाता है।
- राशि: कोई भी राशि का जातक इसे धारण कर सकता है यह बहुत शुभ फल देता है।
- उत्पत्ति: नेपाल में सबसे उत्तम प्रकार का रूद्राक्ष पाया जाता है।
आठ मुखी रुद्राक्ष के लाभ
- श्री गणेश से संबंधित रूद्राक्ष कर्ज मुक्ति के मार्ग बनाता है।
- काल सर्प दोष में 9 मुखी रूद्राक्ष के साथ धारण करने से शुभ फल मिलते हैं।
- असमय मृत्यु के भय को दूर करने के लिए भी इसे धारण किया जाता है।
- यह धारणा है कि इसे धारण करने से आपको स्वत: ही शिव के गणों की सेना में शामिल होने की उपलब्धि मिल जाती है।
- राहू के बुरे प्रभावों को खत्म करने और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इसे धारण करना बहुत लाभकारी होता है।
धारण करने की विधि:
इसको विधिवत धारण करने से संबंधित सभी जानकारी बिन्दुवत लिख कर भेजी जाती है।