• +91 9118877495

Login Form

signup form

लाजवर्त रत्‍न

विवरण


इसे अंग्रेजी में Lapis Lazuli कहते हैं। इसका रंग गाढ़ा नीला होता है। यह दूसरे रत्‍नों से अलग चट्टाननुमा होता है। गाढे नीले रंग में हल्‍के सुनहरे छीटे इसकी काया को और निखार देते हैं। इसके इस्‍तेमाल की चर्चा 70 लाख बीसी से भी ज्‍यादा पुरानी है। यह नीलम का उपरत्‍न है।

वैज्ञानिक रूप से लाजवर्त

वैज्ञानिक रूप से एक मेटामॉर्फिक रॉक यानी की चट्टान है। इसमें आयरन और मैग्‍निशीयम की प्रचुरता होती है। गाढे नीले रंग का होता है।  

वेदिक ज्‍योतिष और लाजवर्त

लाजवर्त को शनि के उपरत्‍न में बेहत प्रभावशाली रत्‍न है। यह शनि के प्रभावों को बैलेंस करता है और धारण करने वालों को शनि के दुष्‍प्रभावों से बचाता है।  

पश्‍चिमी ज्‍योतिष और लाजवर्त

पश्‍चिमी ज्‍योतिष में ये दिसंबर माह का बर्थ स्‍टोन है। यह पश्चिमी ज्‍योतिष में आदर सम्‍मान ताकत और सच्‍चाई का रत्‍न है और इसलिए यह बहुत चर्चित है।  

कौन कर सकता है धारण

हर वह व्‍यक्ति जो शनि के शुभ फल लेना चाहता है और किसी न किसी कारण से वह नीलम धारण नहीं कर पा रहा हो तो उन्‍हें लाजवर्त धारण करना चाहिए।

इसे भी शनि की साढे साती और ढैया के समय में शनि के दुष्‍प्रभावों से बचने के लिए भी धारण किया जाता है।

इसे नीलम के स्‍थान पर भी धारण किया जाता है।

कितना वजन का पहनें लाजवर्त

वजन का दसवां हिस्‍सा या फिर 6 कैरेट के ऊपर कुछ भी धारण करेंगे तो इससे शुभ फल अवश्‍य प्राप्‍त होंगे।

लाजवर्त रत्‍न खरीदते समय सावधानियां:

लाजवर्त से लाभ

वेदिक ज्‍योतिष के अनुसार जो लाभ व्‍यक्ति को नीलम धारण करके होते हैं वही लाभ व्‍यक्ति को लाजवर्त से होंगे लेकिन लाभ की इंटेंसिटी थोड़ी कम होगी।

सामाजिक सम्‍मान:

शनि देव के प्रभाव से समाज में आपका सम्‍मान बढ़ता है। लोगों के बीच आपकी छवि एक न्‍याय प्रीय व्‍यक्ति की बनती है। लोगों के बीच आपका और आपकी बातों का महत्‍व बढ़ता है।

उच्‍च पद देता है:

शनि देव की कृपा से धारण करने वाले व्‍यक्ति को हर जगह उच्‍च पद प्राप्‍त होता है।

सम्‍पन्‍नता:

शनि देव दैनिक जीवन की जरूरी चीजों के स्‍वामी ग्रह है। शनि देव प्रसन्‍न होते हैं तो व्‍यक्ति को कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। वह जरूरत की हर चीज को प्राप्‍त करता है और जीवन बिना किसी कठिनाई के गुजारता है।

मेहनत का संपूर्ण फल:

शनि देव न्‍याय के देवता हैं और इसी कारण से लाजवर्त धारण करने वाले व्‍यक्ति को उसके कार्य का संपूर्ण फल प्राप्‍त होता है। वह कुछ भी करे सफलता अवश्‍य मिलती है।

मजबूत हड्डियां और स्‍वस्‍थ शरीर:

शनि देव मानव शरीर की हड्डियां से संबंधित है तो शनि देव के सकारात्‍मक प्रभाव से मानव शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और शरीर को शक्ति प्राप्‍त होती है।

दृढ़ संकल्‍प और सकारात्‍मकता:

शनि देव के प्रभाव शुभ प्रभाव हो तो व्‍यक्ति अपने लक्ष्‍य के प्रति तेजी से आगे बढ़ता है। आलस्‍य और ढीलापन छूकर नहीं गुजरता और व्‍यक्ति दृढ़ संकल्‍पी बनता है। हर काम को ऐसे व्‍यक्ति सकारात्‍मक रवैये से करते हैं तभी सफलता और लोकप्रीयता प्राप्‍त करते हैं।

उत्‍पत्ति के आधार पर लाजवर्त:  

लाजवर्त अफगानिस्‍तान और मिश्र आदि कई देशों में मिलता है। भारतीय बाजार में यह 300 रू प्रति कैरेट से 2500 रू प्रति कैरेट तक की कीमत में उपलब्‍ध होता है।