विवरण
9 मुखी रुद्राक्ष मां दु्र्गा के नौ रूपों के सम्मिलित स्वरूप के रूप में धारण किया जाता है। यह शक्ति का प्रतीक है। इस शक्ति स्वरूप रूद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति जीवन में कुछ भी प्राप्त कर सकता है।
इसको केतु ग्रह से संबंधित कर के भी देखा जाता है। यह केतु के शुभ फल देता है और इसको धारण करने वाले व्यक्ति का जीवन आनंद से व्यतीत होता है।
- मंत्र: ऊं ह्रीं हूं नम: का जप इस रूद्राक्ष के प्रभाव को कई गुना बढा देता है।
- देवता: मां दुर्गा से संबंधित रूद्राक्ष विश्व की समस्त शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
- ग्रह: केतु से संबंधित रूद्राक्ष धन संचय के मार्ग बनाता है।
- राशि: सभी राशियों के व्यक्ति इसे मां दुर्गा के प्रसाद के समान ग्रहण कर धारण कर सकते हैं।
- उत्पत्ति: नेपाल
9 मुखी रुद्राक्ष के लाभ:
- किसी भी कार्य में सफलता के लिए और पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस करने के लिए इस रूद्राक्ष को धारण करना चाहिए।
- मां दुर्गा की नौ शक्तियों को समाए यह रूद्राक्ष हर प्रकार की सांसारिक परेशानियों को दूर करने की शक्त्ि रखता है।
- पारिवारिक क्षेत्र में आने वाली परेशानियों के लिए यह एक सर्व उपयोगी उपाय है।
- अगर जन्म कुंडली में केतु शुभ फल देने की स्थिति में न हो और तकलीफ दे रहा हो तो इस रूद्राक्ष को धारण करना बहुत शुभ फल देता है।
कैसे करें धारण
इस रूद्राक्ष को अभिमंत्रित करके भेजा जाता है और इसकी संपूर्ण धारण विधि इसके साथ लिख कर भेजा जाता है।