• +91 9118877495

Login Form

signup form

पीतांबरी नीलम

विवरण


पीताम्‍बरी नीलम कीमती रत्‍नों में शुमार है। जब एक ही सफायर रत्‍न में नीला और पीला रंग दिखाई देता है तो उसे पीताम्‍बरी नीलम कहते हैं। इसकी उत्‍पत्ति गुण सब नीलम और पुखराज के जैसे ही होते हैं।  

पीताम्‍बरी नीलम  श्रीलंका और कश्‍मीर में पाया जाता है। कश्‍मीरी नीलम में पीताम्‍बरी बहुत ही दुर्लभ है।

वैज्ञानिक रूप से पीताम्‍बरी नीलम  

वैज्ञानिक रूप से यह सैफायर अर्थात नीलम और पुखराज की तरह ही होते हैं।  

वेदिक ज्‍योतिष और पीताम्‍बरी नीलम

वेदिक ज्‍योतिष में पीताम्‍बरी नीलम को अति प्रभावी और बहुत शीघ्रता से प्रभाव दिखाने वाला रत्‍न कहा गया है। यह शनि और गुरू दोनों के शुभ फल देता है।

नीलम और पुखराज की तरह ही इसे भी बिना किसी अच्‍छे और अनुभवी ज्‍योतिषाचार्य की सलाह लिए नहीं धारण करना चाहिए।

पश्‍चिमी ज्‍योतिष और पीताम्‍बरी नीलम  

पश्चिमी ज्‍योतिष के आधार पर सितंबर माह में जन्‍में लोगों के लिए पीताम्‍बरी नीलम  जन्‍म रत्‍न (Birth Stone for September) होता है। यह दुर्लभ होता है और पश्‍चिम में लोग इसी कारण से इसे धारण करते हैं।  

कौन कर सकता है धारण

विशेष परिस्थिति में ज्‍योतिषाचार्य इसे धारण करने की सलाह देते हैं। सामान्‍य रूप से गुरू और शनि की दशा में या उनके सकारात्‍मक फलों की प्राप्‍ति के लिए इसे धारण करते हैं।  

कितना वजन का पहनें पीताम्‍बरी नीलम

इसे शरीर के वजन का दसवां हिस्‍सा या कम से कम सवा पांच रत्‍ती का धारण करते हैं। इसके अलावा अगर बहुत ही उत्‍तम पीताम्‍बरी नीलम हो तो कम वजन का भी धारण करके लाभ होगा।

पीताम्‍बरी नीलम  रत्‍न खरीदते समय सावधानियां:

पीताम्‍बरी नीलम  से लाभ

पीताम्‍बरी नीलम धारण करने से गुरू और शनि दोनों के शुभ फल मिलते हैं।  

इसमें सामाजिक सम्‍मान का प्राप्‍त होना उच्‍च पद को प्राप्‍त करना और उच्‍चपदासीन लोगों का साथ मिलना शामिल है। व्‍यक्ति को सम्‍पन्‍ता प्राप्‍त होती है मेहनत का संपूर्ण फल मिलता है। मंगल कार्य होते हैं और सर्वमनोकामना की पूर्ती होती है।

उत्‍पत्ति के आधार पर पीताम्‍बरी नीलम :  

कश्‍मीरी पीताम्‍बरी नीलम : कश्‍मीरी नीलम की अपेक्षा यह दो से तीन गुना महंगा होता है। यह बहुत दुर्लभ है अत: इसे वही अपने पास रखते हैं जो रत्‍नों के कलेक्‍शन का शौक रखते हैं।

श्रीलंका पीताम्‍बरी नीलम : सामान्‍य रूप से श्रीलंका का पीताम्‍बरी नीलम 3500 रू प्रति कैरेट से मिलना शुरू हो जाता है और यह अधिकतम से अधिकतम कितना भी हो सकता है।