विवरण
शनि देव के किसी भी तरह के दोषों के प्रभाव को दूर करने में सक्षम सात मुखी रूद्राक्ष पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा धारण किया जाने वाला रूद्राक्ष है। शनिदेव से संबंधित इस रूद्राक्ष को काम काज के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह मां लक्ष्मी से भी संबंधित माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस रूद्राक्ष को अपने गले पर धारण करता है उसको कभी पैसों की कोई कमी नहीं रहती है।
व्यापारियों के लिए इसे धारण करना अत्यंत लाभकारी होता है।
- मंत्र: ऊं हूं नम: का जप करें तो यह रूद्राक्ष और ज्यादा फलदायी हो जाता है।
- देवता: मां लक्ष्मी से संबंधित होने के कारण यह धन को बहुत तेजी से खींचता है।
- ग्रह: शनि देव के शुभ प्रभावों को देता है और काम व्यापार आदि से हर तरह की मंदी को दूर करता है।
- राशि: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्योदय देने वाला रूद्राक्ष है।
- उत्पत्ति: नेपाल में उत्पन्न होता है।
लाभ:
- जो लोग खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं उन्हें इस रूद्राक्ष को एक बार अवश्य धारण करना चाहिए। इसके प्रभाव से काम में आई मंदी समाप्त होती है और धन प्राप्ति के कई मार्ग खुलते हैं।
- शनि की किसी भी दशा में यह आपको हानि नहीं होने देता,इसको धारण करने से शनि देव के शुभ फलों की ही प्राप्ति होती है।
- यह जीवन को सम्पन्ता और संतुष्टि की ओर ले जाता है।
- यह ऊपरी बाधा के प्रभाव को भी खत्म करता है।
धारण करने की विधि:
शनिवार के दिन सूर्योदय से पूर्व अथवा सूर्य अस्त के बाद इसको धारण किया जाता है। बाकी की सम्पूर्ण विधि और धारण करने से संबंधित विवरण लिख कर साथ में भेजा जाता है।