विवरण
इस रूद्राक्ष में भगवान विष्णु के दसों स्वरूप की शक्तियां विराजमान होती हैं। यह हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर आपके जीवन में सुख और खुशी का संचार बनाए रखता है।
किसी भी तरफ के गूढ रहस्य को जानने की कोशिश में लगे लोगों को इसे अवश्य धारण करना चाहिए। इसे तंत्र आदि का अध्ययन कर रहे व्यक्ति को धारण करना चाहिए जिससे वह शीघ्रता से इस विद्या में निपुण हो सके।
यह रूद्राक्ष भी मां लक्ष्मी से संबंधित है इसलिए इसको धारण करने के अलावा अपने धन स्थान में रखने से भी लाभ मिलता है।
- मंत्र: ऊं ह्रीं नम: का जप करने से इस रूद्राक्ष का प्रभाव कई गुना बढ़ कर प्राप्त होता है।
- देवता: भगवान विष्णु से संबंधित यह रूद्राक्ष उनके दस स्वरूपों को दर्शाता है।
- ग्रह: पूरे ब्रह्माण का पालन करने वाले भगवान विष्णु के इस स्वरूप को धारण करने से हर ग्रह दोष दूर होता है।
- राशि: सभी राशि के जातक इसे धारण कर सकते हैं।
- उत्पत्ति: नेपाल
धारण करने से लाभ:
- सर्वसिद्धि रूद्राक्ष के नाम से जाना जाने वाला यह रूद्राक्ष हर मनोकामना की पूर्ती करने की क्षमता रखता है।
- ऐसा देखा गया है कि यह रूद्राक्ष आर्थिक उन्नति के लिए बहुत लाभदायक है। यह हर प्रकार की आर्थिक परेशानी से बाहर निकालने की क्षमता रखता है।
- कुंडली में यदि सभी ग्रह कमजोर या सही स्थिति में न हों तो यह रूद्राक्ष धारण कर ग्रहों के जंजाल से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।
- सुखों को भोगने की इच्छा है तो भी इस रुद्राक्ष को धारण कर असीम सुख को प्राप्त किया जा सकता है।
धारण करने की विधि:
इसको धारण करने की संपूर्ण विधि लिखकर आपको भेजी जाती है। समय और मुहुर्थ के अनुसार इसे धारण करना बहुत शुभ फल देता है।