• +91 9118877495

Login Form

signup form

सफेद मूंगा

विवरण


अंग्रेजी में इसे White Coral कहा जाता है। यह सेमी-प्रीसियस उपरत्‍न है। वेदिक ग्रंथों के अनुसार यह जैविक रत्‍न बहुत लाभकारी है और इससे मंगल और शुक्र दोनों ग्रहों को लाभ मिलता है।  

वैज्ञानिक संरचना

सफेद मूंगा वास्‍तव में समुद्र में पाई जाने वाली वनस्‍पति है। यह ऑग्रेनिक रत्‍न है और अपनी सेल्‍फ लाइफ के कारण ही रत्‍नों में इसकी गिनती होती है। यह Animalia समूह की Coralliidae परिवार में आता है। इसकी सेल्‍फ लाइफ बहुत अच्‍छी होती है।

वेदिक ज्‍योतिष और सफेद मूंगा  

वेदिक ज्‍योतिष में सफेद मूंगा को मंगल ग्रह का रत्‍न है। इसे मंगल ग्रह के अच्‍छे फल प्राप्‍त करने के लिए धारण कराया जाता है।   

यह उपरत्‍न है और स्‍वाभाव से सौम्‍य रहता है। इसलिए इसको धारण करने से पहले बहुत ज्‍यादा विचार करने की आवश्‍यक्‍ता नहीं होती है।    

पश्‍चिमी ज्‍योतिष और सफेद मूंगा  

पश्चिमी ज्‍योतिष के आधार पर सफेद मूंगा रत्‍न को तुला राशि Libra Zodiac Sign का बर्थ स्‍टोन कहा जाता है। ऑर्गेनिक रत्‍न होने के कारण पश्चिम में इसे प्रकृति से जोड़ने वाला रत्‍न कहा गया है। यह हृदय को शांत करता है तथा धारण करने वाले को वास्‍तविकता से परिचय करवाता है।  

कौन कर सकता है धारण

मंगल और शुक्र ग्रह के शुभ फल प्राप्‍त करने के लिए इसे धारण किया जा सकता है। ऐसे लोग जो किसी न किसी कारण से अपनी कुंडली का अध्‍ययन नहीं करवा सकते उनके लिए यह सर्वोत्‍तम होता है।

स्‍वास्‍थ को संतुलित रखने के लिए यह रत्‍न बहुत ही लाभदायक होता है।

एकाग्रता और क्रोध से खुद को बचाए रखने के लिए भी इसे धारण करना बहुत लाभकरी होता है।

कितना वजन का पहनें सफेद मूंगा  

यह भी वजन का दसवां हिस्‍सा या उससे अधिक धारण किया जाता है।

सफेद मूंगा रत्‍न खरीदते समय सावधानियां:

सफेद मूंगा से लाभ

यह मूंगा के लाभ तो देता ही है जैसे बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य शरीर को ऊर्जावान रखना कुशल नेतृत्‍व की क्षमता साथ ही मानसिक शांति और काम काज में वृद्धि के भी मार्ग खुलते हैं इसको धारण करने से।    

उत्‍पत्ति के आधार पर सफेद मूंगा  :  

यह भी ईटली और जापान से ही प्राप्‍त किया जाता है और भारतीय बाजार में उपलब्‍ध है।  

इटली सफेद मूंगा : सफेद रंग का होता है साफ होता है और इसकी कीमत 300 रू प्रति कैरेट से 2000 रू प्रति कैरेट के बीच होती है।  

जापानी सफेद मूंगा : आकार में थोड़े बड़े होते हैं और इटली मूंगा की अपेक्षा ज्‍यादा सुंदर और चमकदार होते हैं। यह भारतीय बाजार में 450 रू प्रति कैरेट से मिलता है और 3000 रू या उससे अधिक में उपलब्‍ध हो जाता है।